March 29, 2026

धनौरा गांव के सुनील सैनी ठेकेदार के घर में घुसा खूंखार गुलदार, ग्रामीण में दहशत

0
IMG_20260326_112330
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/कलियर (देशराज पाल/फरमान)। देर रात के समय धनौरा गांव के एक घर में खूंखार गुलदार घुसने का मामला सामने आया है। गुलदार के घर में घुसने की सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हुई है। गुलदार के रात्रि के समय घर में घुसने की जानकारी लगने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि धनौरा गांव निवासी सुनील सैनी ठेकेदार के घर में रात्रि लगभग 2:30 बजे एक खूंखार गुलदार घर के आंगन में घुस आया। गुलदार के घर के आंगन में घुसने की सीसीटीवी फुटेज कमरे में कैद हुई है। गुलदार के आते ही घर के आंगन में सो रहे कुत्ते की सतर्कता से जहां उसकी जान बची वहीं घर में सो रहे लोगों की भी जान बच्ची। कुत्ते द्वारा भोंके जाने से गुलदार ने उस पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता वहां से भाग निकला। इसके बाद घर में सो रहे लोग जाग गए। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार के आने की जानकारी लगते ही रात्रि के समय ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम को सूचना दिए जाने के बाद भी टीम कर्मियों द्वारा अभी तक गुलदार को ढूंढ कर पकड़ लेने का कोई खास प्रयास नहीं किया है जिसके चलते ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग की टीम द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में वन विभाग की टीम के प्रति गहरा आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page