March 29, 2026

ममतेश शर्मा बने अशासकीय विद्यालय प्रबंध एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

0
IMG_20260323_154056
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रेस कोर्स देहरादून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू में एसोसिएशन के संरक्षक चंद्र मोहन सिंह पयाल की उपस्थिति व प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से बीएसएम इण्टर कॉलेज रुड़की के प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट को प्रदेश अध्यक्ष,बन्नू इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजीव विरमानी एडवोकेट को प्रांतीय महासचिव व खानपुर प्रबंधक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी चुना गया। साथ ही मखदुमपुर प्रबंधक प्रधान डॉक्टर विजय कुमार को हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट व महासचिव संजीव विरमानी एडवोकेट ने कहा कि अब प्रदेश के समस्त अशासकीय विद्यालयों को संगठित कर मजबूती के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा शीघ्र सभी प्रबंध समितियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से सरकार के विरोध में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। संगठन के प्रांतीय संरक्षक चंद्र मोहन सिंह पयाल ने बताया कि उनके द्वारा भी विगत 13 मार्च को देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को 30 बिंदुओं का एक पत्र प्रेषित कर अशासकीय विद्यालयों के साथ सरकार की पक्षपात पूर्ण नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के विपरीत परिणामों से आगाह किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर घनश्याम गुप्ता व जिला अध्यक्ष प्रधान डॉक्टर विजय कुमार ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी की नियुक्तियों के लिए सरकार द्वारा आयोग गठन की मंशा कदापि पूर्ण नहीं हो पाएगी। इस अवसर पर अरविंद राठी, दुष्यंत त्यागी, रजनीश कुमार शर्मा, अशोक जोशी, दिलीप भंडारी, डॉक्टर रविंद्र कपूर, सरदार नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, रविंद्र सिंघल,चौधरी बारू सिंह, डॉक्टर एन के शर्मा, नवीन कुमार अग्रवाल, चौधरी यश कुमार, भीम सिंह राठौड़, समय सिंह सैनी, यशपाल सिंह, चौधरी जसवीर सिंह बसेड़ा, अनुराग गोयल समेत अनेक प्रबंधको एवं प्रतिनिधियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page