कद्दावर विधायक प्रदीप बत्रा बने कैबिनेट मंत्री, रुड़की विधानसभा में जश्न का माहौल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की विधानसभा के विधायक प्रदीप पत्र ने आखिरकार अपने आप को कद्दावर विधायक साबित कर दिया है। जी हां धामी सरकार के विस्तार में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की जानकारी मिलते ही रुड़की विधानसभा के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जमकर ढोल बाजे और आतिशबाजी कर जश्न मनाया है।
नवरात्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। धामी सरकार के इस विस्तार में रुड़की से प्रदीप बत्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।नव नियुक्त मंत्रु ने प्रदेश के विकास को गति देने और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। आपको बता दे कि धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 21 मार्च को चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब मुहर लग गई है। मंत्रिमंडल में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के शामिल होते ही और उनके द्वारा गोपनीयता की शपथ लेते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने धामी सरकार का आभार भी जताया हैं। रुड़की विधानसभा में तो जश्न का माहौल एक अलग ही देखने को मिल रहा है। उनके कार्यालय पर भारी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए हैं और आतिशबाजी करते हुए जमकर खुशी मनाई जा रही है।
