निशांत सहरावत राष्ट्रीय लोक दल के जिला महासचिव मनोनीत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निशांत सहरावत को उनकी योग्यता और कर्मठता को देखते हुए उन्हें पार्टी में जिला महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय लोक दल में जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष ने ग्राम मंडावली निवासी निशांत सहरावत को एक मनोनयन पत्र सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि निशांत सहरावत को राष्ट्रीय लोकदल में जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि निशांत पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।
