रक्तदान ही वास्तव में महादान: अभिनय चौधरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी ने कहा कि रक्तदान को ही महादान माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से यदि किसी की जान बच जाए तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य और क्या होगा। रक्तदान से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।
सोमवार को मंगलौर कोतवाली में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी द्वारा रीबन काटकर किया गया। शिविर में रक्त दान करने वाले रक्तदाताओं को सीओ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह एवं चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट के साथ ही रोजेदार चार पुलिस कर्मियों समेत 38 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड सेंटर हेड डॉक्टर अमित कुमार एवं प्रियन्स सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान करने से शरीर में होने वाले अनेकों फायदे हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से ब्लड शुगर सामान्य रहता है और हार्ट अटैक की संभावना भी 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। रक्तदान करने से कैंसर जैसी घातक रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान से शरीर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आती बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान करने वालों में मुकेश कुमार, आमिर खान, फरीद, मनव्वर हुसैन, आकिल, राजेश, मनोज कुमार ब्लड सेंटर की ओर से सहयोग करने वालों में शना, लारबा, हिमांशु, अक्षत, वंश, अतुल, संजू, आदि शामिल रहे।
