कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी से क्या डरती है उत्तराखंड सरकार, एक बार फिर कराया हाउस अरेस्ट
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट द्वारा उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम हो या गृहमंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम दोनों ही बार उन्हें द्वारा हाउस अरेस्ट कराया गया। अब तो जनता भी कहने लगी है कि क्या उत्तराखंड की भाजपा सरकार जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी से डरने लगी है तभी तो उन्हें बार-बार हाउस अरेस्ट कराया जा रहा। हाउस अरेस्ट के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर अपनी नाकामी और उनकी आवाज को दबाना चाहती है जो की यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। अब प्रदेश की जनता भी सब जान गई है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर काले झंडे दिखाने के कार्यक्रम को रोकने के लिए सरकार ने उनके कैम्प कार्यालय (आवास) पर पुलिस बल तैनात कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरिद्वार रवाना नहीं होने दिया। हाउस अरेस्ट के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच ठंडे बस्ते में चली गई है और रुड़की महानगर में स्थित आईआईटी में जनपद हरिद्वार के छात्रों को 1 प्रतिशत मिलते आ रहे आरक्षण को खत्म कर दिया गया है जो हरिद्वार के छात्रों के साथ अन्याय है। इन्हीं सब बातों को लेकर महानगर कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने वाले थे लेकिन पुलिस बल तैनात कर जनहित की आवाज़ को दबाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम नागरिक की पीड़ा को लेकर जनता के बीच जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी। जिला उपाध्यक्ष संजय गुड्डू ने पुलिस कार्यवाही को तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश हित के मुद्दों को लेकर गंभीर है और भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिला महामंत्री वैभव सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष जो कि जनता की आवाज है उसका मुँह बन्द करने का लगातार काम कर रही है जो पूरी तरह गलत है। हाउस अरेस्ट के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष रिज़वान अहमद, संजीव राणा, सुभाष चौधरी, मिंटू कुमार, अमरदीप पोहीवाल, विशाल सहगल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
