March 12, 2026

श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की छात्राओं ने केक काटकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0
IMG_20260307_171202
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल/राजपाल)। श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन कि छात्रों ने आज कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक अनोखे रूप में मनाया। छात्राओं द्वारा कॉलेज में केक काटकर शिक्षिकाओं को महिला दिवस की बधाई दी। कॉलेज अध्यक्ष डॉक्टर अनुज सैनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। हमारे ही कॉलेज की एक छात्रा ने तो झारखंड से लेकर जापान तक मेडल जीत कॉलेज का नाम रोशन किया है।
शनिवार को भगवानपुर स्थित मानक मजरा पोस्ट हल्लू माजरा श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन में महिला दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा अपनी शिक्षिकाओं को केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर अनुज सैनी ने महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला दिवस है और हमारे क्षेत्र की कलियर निवासी फातिमा ने यूपीएससी में 708वीं रैंक हासिल कर जहां अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है तो वही पौड़ी निवासी मीनल नेगी ने भी यूपीएससी में 66वी रैंक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं हमारे ही कॉलेज बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया नौटियाल ने भी झारखंड से लेकर जापान तक क्रॉस कंट्री दौड़ में मेडल प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ कॉलेज का नाम भी रोशन करने का काम किया है। शिक्षिका अंजलि ने छात्रों को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। हमारे देश की महिलाएं विदेशों में भी अपना झंडा बुलंद कर रही है। आज महिलाएं हर स्तर पर आगे बढ़कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। उन्होंने छात्रों से भी मेहनत और लग्न के साथ पढ़ाई करने के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी ध्यान देकर आगे बढ़े। इस अवसर पर शिक्षिका नेहा सैनी ने भी छात्राओं को महिला दिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छात्राओं में अरहमा, निदा परवीन, सना परवीन, मीनाक्षी, स्वाती, अंजू, अरुणा प्रतापी, छवि सैनी, आयुषी, प्रियंका, तनु त्यागी आदि छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page