चिकित्सा के क्षेत्र में पालना भटनागर अस्पताल पिछले लंबे अरसे से देता आ रहा बेहतरीन सेवा:मेयर
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। नगर निगम सभागार में आयोजित स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि पालना भटनागर अस्पताल पिछले लंबे अरसे से क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाएं देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह आमजन के लिए भी आए दिन शिविर लगाकर बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें जागृत करने का काम भी कर रहा है। उनके इसी प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है।
मंगलवार के दोपहर नगर निगम रुड़की सभागार में पालना भटनागर अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची मेयर अनीता देवी अग्रवाल और उनके पति ललित मोहन अग्रवाल का चिकित्सकों ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पालना भटनागर अस्पताल की ओर से डॉ. अभिषेक भटनागर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अर्पित तोमर, डॉ. आमिर मलिक एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दी। चिकित्सा टीम ने मरीजों की विभिन्न जांचें की और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया। वहीं अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित तोमर ने आमजन को दिल की बीमारियों से बचने के सुझाव दिए। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. अनिल कुमार ने लोगों को दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव लाने के सुझाव दिए, ताकि गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके। इस अवसर पर अस्पताल की समस्त टीम और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
