मंगलौर पुलिस ने किया डेढ़ साल से फरार ईनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पिछले डेढ़ साल से मंगलौर कोतवाली पुलिस के लिए सर दर्द बना ईनामी नशा तस्कर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। मंगलौर पुलिस ने बताया पकड़ा गया नशा तस्कर बड़ा ही शातिर किस्म का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27-2-24 को थाना कोतवाली मंगलौर पर एनडीपीएस की धाराओं में ज्ञान आलम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ज्ञान आलम को शिफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। तभी से इसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मंगलौर पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। जावेद लगातार फरार चल रहा था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग स्थान बदलकर छिपता आ रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। ईनाम घोषित होने के बाद मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया और इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास और तेज किए गए। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम जावेद पुत्र निसार निवासी गांधीग्राम कोतवाली नगर देहरादून बताया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 महिपाल सिह, कानि0 458 मनीष, कानि0 620 नरेश आदि शामिल रहे।
