March 13, 2026

बहादराबाद पुलिस ने क्रिस्टल वर्ल्ड के पास से संदिग्ध गौ मांस से भरी इंडिका कार पकड़ी, तीन गिरफ्तार

0
IMG_20251016_175528

रुड़की (देशराज पाल)। बहादराबाद थाना पुलिस को सुबह सवेरे चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्रिस्टल वर्ल्ड के पास से एक कार की घेराबंदी कर पड़ी तो पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने कार से भारी मात्रा में संदिग्ध गौ मांस सहित दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी  प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशो पर काम करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग करते हुए रुड़की से हरिद्वार की ओर आती हुई एक संदिग्ध इण्डिका कार को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन को तेजी से हरिद्वार की ओर भगाने का प्रयास किया। थाना मोबाइल व हाइवे पेट्रोल कार की मदद से उक्त कार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेरकर पकडा गया व भागने का प्रयास कर रहे कार सवारों दो संदिग्ध की घेराबंदी कर उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से आठ कट्टो के अंदर से भारी मात्रा में संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ। पूछताछ में बताया गया कि यह मांस ग्राम भांरापुर व जमालपुर में सप्लाई किया जाना था। एक वांछित आरोपी नदीम को शांतरशाह क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद गोमांस के नमूना लिया गया व बरामदा संदिग्ध गोमांस को अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली निवासी मीना बाजार बुलंदपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, शोभन पुत्र रईस निवासी फौलाद पूरा सियापला रोड थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ०प्र०, नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भांरापुर थाना बहादराबाद बताया है। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। आरपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उ०नि० उमेश कुमार चौकी प्रभारी शांतरशाह, उ०नि० अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि० चंदन, कानि० शाहआलम, कानि० प्रीतम, पीआरडी अमजद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page