मंगलौर पुलिस ने सांसी गैंग का शातिर सदस्य दबोचा, 27 एटीएम कार्ड बरामद
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बेहतरीन सफलता हासिल की है। पुलिस ने सांसी गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास से दो दर्जन से ज्यादा एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोप है कि शातिर एटीएम मशीन के बाहर खड़ा होकर सीधे-साधे लोगों का उल्लू बनाकर एटीएम बदल लेता था और उनके खाते से पैसे निकाल लेता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देशानुसार बैंक, एटीम, ज्वैलर्स शॉप आदि की सघन व नियमित चेकिंग अभियान के दौरान चौकी प्रभारी नारसन हेमदत्त भारद्वाज मय चेतक के गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एसबीआई एटीएम बूथ नारसन के पास एक होंडा शाइन बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दी। मोटरसाइकिल को देख पुलिस को कुछ संदेह हुआ। इसी बीच एटीएम बूथ के पास खड़ा एक युवक पुलिस को अपनी बाइक के पास खड़ा देख भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे युवक घेराबंदी का उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को अपने साथ मंगलौर कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अश्वनी पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम रामनगर, मल्लीपुर रोड़, कोतवाली सदर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र- 35 वर्ष, जाति सांसी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 27 विभिन्न कंपनी के एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह आज एटीएम बदलकर लोगो से पैसे ठगने की नियत से आया था और मैं यह काम पहले भी कर चुका हूँ। हम एटीएम बूथ के अंदर बुजुर्ग या कम पढे लिखे व्यक्तियों की मदद करने के बहाने से उनका एटीएम अपने हाथ में लेकर एटीएम कार्ड बादल देते हैं और फिर दूसरे एटीएम में जाकर उनके एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। यहाँ किसी बुजुर्ग या कम पढे लिखे व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए सांसी गैंग के सदस्य का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। शातिर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी नारसन, का0 लाल सिंह का0 पंकज आदि शामिल रहे।
