March 13, 2026

यूके एसएससी परीक्षा पत्र लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार:राजेंद्र चौधरी

0
IMG_20250922_180703
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा के निर्देशानुसार यूके एसएससी पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तराखंड सरकार एवं यूके एसएससी का पुतला चंद्रशेखर चौक पर दहन किया गया।
सोमवार को रुड़की चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर लीक होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देने के पक्ष में सरकार नहीं है इसलिए इस प्रकार के कृत्य लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर शुरू होने के 35 मिनट बाद ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और सरकार एवं संबंधित विभाग इस मामले में किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है तथा प्रत्येक भर्ती लीक प्रकरण में भाजपा नेता ही क्यों संयुक्त पाए जाते हैं।आखिर उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है और क्यों। सरकार पर्चा लीक करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं कर रही है। प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है जब युवाओं को वह नौकरी नहीं देना चाहते तो इस प्रकार की परीक्षाओं के आयोजन की क्या जरूरत है। जिला कांग्रेस के महासचिव वैभव सैनी ने कहा इस प्रकार से पेपर लीक का मामला उन युवाओं के साथ धोखा है जो अपनी प्रतिभा के आधार पर परीक्षा पास कर नौकरी पाने की हिम्मत रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ इस प्रकार का धोखा बर्दाश्त नहीं करेगी।
युवा नेता प्रणय प्रताप ने कहा कि धामी सरकार सिर्फ़ भ्रष्टाचार ओर धन लाभ में व्यस्त है उसे युवाओं के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर सलीम खान, विकास त्यागी, संजय गुड्डू, डॉ सुरेन्द्र प्रजापति, डॉ हरविंदर सिंह, ई०वैभव सैनी, अजय चौधरी, सुधीर चौधरी,भूषण त्यागी, ओमवीर सिंह मलिक, राजा चौधरी, नितिन त्यागी एडवोकेट, भानु प्रताप मदनपाल भड़ाना,पंडित वीरेन्द्र शर्मा, प्रणय प्रताप, नेता अग्रवाल, अमित कुमार मोहसिन गॉड, मिंटू कुमार, सुनील, बंटू, विनोद, अमित मलिक, अनुज गिरी नीरज सैनी, उम्मेद गाजी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page