March 12, 2026

निर्माणाधीन मकान से तार चोरी, एक गिरफ्तार, साथी फरार

0
IMG_20250719_140901
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। निर्माणाधीन मकान से तार चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी के तार सहित एक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस फरार की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगानगर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि अतुल वर्मा निवासी शेखपुरी कोतवाली गंगनहर ने एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके निर्माणाधीन मकान में घुसकर बिजली के तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए प्रयास किये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर घटनास्थल पर चैक करते हुए मामले जांच शुरू की। पुलिस टीम चोरों की तलाश कर ही रही थी इसी दौरान पनियाला लाठरदेवा तिराहा कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस ने जब युवक पूछताछ की तो उसने अपने साथी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस में उसके पास से चोरी का तार भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी भारत नगर त्यागी वाली गली कोतवाली सिविल लाइन रुड़की बताया है। उसने अपने फरार साथी का नाम सैफ अली उर्फ छोटा पुत्र इकरार निवासी उपरोक्त। चोर को पकड़ने वाली टीम में आर.के. सकलानी  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर, अजय शाह- व0उ0 निरीक्षक कोतवाली गंगनहर, अपर उप निरीक्षक धनपाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, कांस्टेबल प्रीतम सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page